googleNewsNext

बैसाखी 2020: जानिए क्‍यों मनाया जाता है बैसाखी का पर्व हिंदी विडियो

By प्रतीक्षा कुकरेती | Published: April 11, 2020 03:45 PM2020-04-11T15:45:46+5:302020-04-11T15:45:46+5:30

बैसाखी का पर्व पंजाब कुछ प्रमुख पर्वों में से एक है। लॉकडाउन के चलते इस बार बैसाखी का पर्व पर भी असर देखने को मिलेगा। बैसाखी पंजाब और हरियाणा में इस दिन काफी रौनक देखने को मिलती है। इसी दिन गुरु गोबिंद सिंह ने खालसा पंथ की स्थापना की थी। बैसाखी पर्व को कृषि का प्रमुख पर्व भी कहा जाता है। इस दिन फसल पक कर तैयार होती है। चारों ओर खुशी का माहौल होता है। फसल पकने का ये पर्व असम में भी मनाया जाता है जहां इसे बिहू कहते हैं। वहीं बंगाल में भी इस पर्व को बैसाख कहते हैं। केरल में ये पर्व विशु कहलाता है।
 

टॅग्स :बैशाखीत्योहारVaisakhiFestival