googleNewsNext

Bihar Elections: Tejaswi Yadav की मौजूदगी में RJD में शामिल हुए Shyam Rajak

By प्रतीक्षा कुकरेती | Published: August 17, 2020 04:08 PM2020-08-17T16:08:30+5:302020-08-17T16:08:30+5:30

बिहार में चुनाव से पहले राजनीतिक उठापटक शुरू हो गया है। बर्खास्त किए गए मंत्री श्याम रजक ने सोमवार को आरजेडी का हाथ थामा है। khabarein कि श्याम रजक, जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) छोड़ने वाले थे, उससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें मंत्री पद और पार्टी से हटा दिया था। तेजस्वी यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में श्याम रजक को आरजेडी में शामिल करने का ऐलान किया। बिहार के उद्योग मंत्री और जद(यू) के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक को रविवार को राज्य मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने के साथ ही पार्टी से भी निष्कासित कर दिया गया। जद (यू) के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा कि उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया।

टॅग्स :आरजेडीतेजस्वी यादवRJDTejashwi Yadav