googleNewsNext

चारा घोटाले में बढ़ी लालू प्रसाद यादव की मुश्किलें

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: January 5, 2018 09:33 PM2018-01-05T21:33:09+5:302018-01-05T22:19:08+5:30

चारा घोटाले में आरजेडी सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव की म�..

चारा घोटाले में आरजेडी सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव की मुश्किलें कम नहीं हुई हैं बल्कि अब उनके बेटे तेजस्वी यादव की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। रांची की विशेष सीबीआई अदालत ने लालू यादव को दोषी करार दिए जाने के बाद फैसले पर टिप्पणी करने के लिए तेजस्वी यादव, रघुवंश प्रसाद सिंह और आरजेडी प्रवक्ता मनोज झा को कोर्ट की अवमानना का दोषी ठहराते हुए नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने 23 जनवरी को तीनों दोषियों को पेशी के लिए बुलाया है लालू के बेटे तेजस्वी यादव और पार्टी के वरिष्ठ नेता रघुवंश प्रसाद सिंह कोर्ट के फैसले के बाद लगातार मीडिया में फैसले पर टिप्पणी की थी। नोटिस पर पार्टी के प्रवक्ता मनोज झा ने कहा है कि ये चौंकाने वाला है, उन्होंने न्यायिक प्रक्रिया और फैसले पर एक शब्द तक नहीं बोला था 23 दिसंबर को कोर्ट ने लालू को देवघर चारा घोटाला मामले में दोषी करार दिया था। जिसके बाद से वो रांची की जेल में बंद है।

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवतेजस्वी यादवLalu Prasad YadavTejashwi Yadav