googleNewsNext

CWC Meeting: सोनिया गांधी बनी रहेंगी कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष, पार्टी की बैठक खत्म

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: August 24, 2020 07:17 PM2020-08-24T19:17:13+5:302020-08-24T19:17:13+5:30

देश का राजधानी दिल्ली में चल रही कांग्रेस कार्य समिति की बैठक खत्म हो गई है और इस बैठक में फैसला लिया गया है कि सोनिया गांधी फिलहाल पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष बनी रहेंगी। इससे पहले बैठक के दौरान सोनिया गांधी ने अंतरिम अध्यक्ष पद से इस्तीफे की पेशकश कर दी थी। हालांकि इसके बाद पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी ने सोनिया गांधी से पद पर बने रहने की अपील की थी। बैठक में लंबी तनातनी के बाद फैसला लिया गया कि सोनिया गांधी एक साल तक पार्टी किी अंतरिम अध्यक्ष बनीं रहेंगी। #SoniaGandhi#CWCMeeting#Congress

टॅग्स :कांग्रेससोनिया गाँधीराहुल गांधीCongressSonia GandhiRahul Gandhi