googleNewsNext

Bihar Assembly Election 2020: बिहार में Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi के हाथ में Congress की नैया

By प्रतीक्षा कुकरेती | Published: October 10, 2020 09:36 PM2020-10-10T21:36:58+5:302020-10-10T21:36:58+5:30

कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा, मशहूर अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा और कई अन्य नेता बिहार विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के स्टार प्रचारक होंगे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस की ओर से निर्वाचन आयोग को स्टार प्रचारकों की जो सूची भेजी गई है उसमें 30 नेताओं के नाम हैं। राजद और वाम दलों के साथ तालमेल करके उतर रही कांग्रेस 70 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। राजद 144 और वाम दल 29 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। गौरतलब है कि बिहार विधानसभा की 243 सीटों के लिए तीन चरणों में 28 अक्टूबर, तीन नवंबर और सात नवंबर को मतदान होगा और मतगणना 10 नवंबर को होगी।

टॅग्स :राहुल गांधीप्रियंका गांधीRahul GandhiPriyanka Gandhi