googleNewsNext

Maharashtra Floods: महाराष्ट्र में बारिश से हाहाकार, 2 दिन में 129 लोगों की मौत, रेड अलर्ट जारी!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 24, 2021 13:46 IST2021-07-24T13:46:03+5:302021-07-24T13:46:22+5:30

 

महाराष्ट्र में पिछले दो दिनों में बारिश से जुड़ी घटनाओं और भूस्खलन में 129 लोगों की मौत हो गई, जबकि पुणे मंडल के तहत 84,452 लोगों को शुक्रवार को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया क्योंकि राज्य में भारी बारिश का कहर जारी है।अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पश्चिमी महाराष्ट्र के पुणे मंडल में भारी बारिश और नदियों के उफान पर होने के चलते 84,452 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। इनमें 40,000 से अधिक लोग कोल्हापुर जिले से हैं। अधिकारियों ने बताया कि कोल्हापुर शहर के पास पंचगंगा नदी 2019 में आई बाढ़ के स्तर से भी ऊपर बह रही है।

टॅग्स :महाराष्ट्रमुंबईMaharashtraMumbai