googleNewsNext

पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली ने सिंगर अंकित तिवारी के पिता के साथ की मारपीट, FIR दर्ज

By भारती द्विवेदी | Published: July 3, 2018 05:08 PM2018-07-03T17:08:47+5:302018-07-03T17:08:47+5:30

भारतीय क्रिकेटर रहे विनोद कांबली और उनकी पत्नी एंड्रिया के खिलाफ सिंगर अंकि�..

भारतीय क्रिकेटर रहे विनोद कांबली और उनकी पत्नी एंड्रिया के खिलाफ सिंगर अंकित तिवारी के पिता राजेंद्र कुमार तिवारी ने रविवार को मारपीट व बदसलूकी का आरोप लगाया है। इस संबंध में उन्होंने बांगुर नगर‍ पुलिस स्‍टेशन में प्राथमिकी दर्ज करवाई है। इधर, विनोद कांबली का कहना है कि वह भी क्रॉस प्राथमिकी दर्ज करवाएंगे।

पीड़ित राजेंद्र कुमार तिवारी के अनुसार, मुंबई के एक मॉल में रविवार को उनका हाथ कथित तौर पर कांबली की पत्‍नी एंड्रिया के हाथ से छू गया। इस बात को लेकर विनोद कांबली को गुस्सा आ गया और उन्होंने घूसा मार दिया।

टॅग्स :विनोद कांबलीमुंबईVinod KambliMumbai