googleNewsNext

Sukhbir Singh Badal पर हमला, गोलियां भी चलीं|Shiromani Akali Dal|Congress|Punjab Local body elections

By गुणातीत ओझा | Published: February 3, 2021 12:20 AM2021-02-03T00:20:39+5:302021-02-03T00:21:34+5:30

पंजाब (Punjab) के जलालाबाद (Jalalabad) में मंगलवार को शिरोमणि अकाली दल (SAD) के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल (Sukhbir Singh Badal) की गाड़ी पर हमला हुआ है।

सुखबीर सिंह बादल की गाड़ी पर हमला गोलियां चलीं
                                                                                                       
पंजाब (Punjab) के जलालाबाद (Jalalabad) में मंगलवार को शिरोमणि अकाली दल (SAD) के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल (Sukhbir Singh Badal) की गाड़ी पर हमला हुआ है। इस हमले के दौरान गोलियां भी चलाई गईं। अकाली दल ने हमले के पीछे कांग्रेस(Congress) पर आरोप लगाया है। हमले में अकाली दल के तीन कार्यकर्ताओं को गोलियां लगी हैं।

पंजाब में स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर राजनीति गरमाने लगी है। फजिल्का के जलालाबाद में मंगलवार को नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। हिंसक झड़प में शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक तीन लोगों को गोली भी लगी है। सूत्रों के मुताबिक नामांकन के लिए सेंटर पर जाने से रोके जाने के दौरान यह भिड़ंत हुई। दोनों दलों के कार्यकर्ताओं में लाठी-डंडे और पत्थर चले। इस दौरान फायरिंग भी की गई। इससे पहले फिरोजपुर के गुरुहरसहाए में भी दोनों दलों के नेता आमने-सामने आ गए थे। सुखबीर की गाड़ी पर जानलेवा हमला करते भीड़ का वीडियो भी वायरल हुआ है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, बादल की गाड़ी पर उस समय यह हमला हुआ, जब वे आगामी पंजाब निकाय चुनाव के लिए अपनी पार्टी के कैंडिडेट के साथ जलालाबाद के एसडीएम ऑफिस जा रहे थे। इसी दौरान, कांग्रेस और एसएडी के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। दोनों गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस हमले का वीडियो भी न्यूज एजेंसी एएनआई ने जारी किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सफेद रंग की गाड़ी के आसपास कुछ लोग मौजूद दिखाई दे रहे हैं, जिनके हाथों में डंडे और पत्थर हैं।

हमले पर शिरोमणि अकाली दल ने बयान जारी कर कहा है, ''पुलिस समर्थित कांग्रेस के गुंडों ने आज एसएडी के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पर हमला किया। उन्हें बचाने के लिए सामने आए पार्टी के तीन कार्यकर्ताओं को गोली लगी है।'' जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और हमले को लेकर जांच शुरू कर दी है। इससे पहले सोमवार को भी कुछ रिपोर्ट्स सामने आई थीं, जिसमें आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई थी।

टॅग्स :शिरोमणि अकाली दलपंजाबकांग्रेसShiromani Akali DalPunjabCongress