googleNewsNext

UP: Kanpur के चिड़ियाघर में Bird Flu ने दी दस्तक, अगले आदेश तक जू बंद, अब तक 7 राज्यों में फैला रोग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 10, 2021 02:09 PM2021-01-10T14:09:48+5:302021-01-10T14:10:10+5:30

देशभर से अभी कोरोना का संकट टला नहीं था कि बर्ड फ्लू नाम की बीमारी ने लोगों के मन में दहशत पैदा कर दी है। इसका प्रकोप अब तक देश के कई राज्यों में फैल चुका है। इसी बीच अब उत्तर प्रदेश में भी बर्ड फ्लू के मामलों की पुष्टि हुई है। इसी के साथ इससे प्रभावित होने वाले राज्यों की कुल संख्या बढ़कर 7 हो गई है। इससे पहले केरल, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और गुजरात में बर्ड फ्लू के की पुष्टि हो चुकी है। हालांकि दिल्ली, चंडीगढ़ और महाराष्ट्र में बर्ड फ्लू की पुष्टि अभी नहीं हुई है, लेकिन यहां प्रशासन अलर्ट पर है।

टॅग्स :बर्ड फ्लूउत्तर प्रदेशकानपुरBird fluuttar pradeshkanpur