लाइव न्यूज़ :

कैबिनेट बैठक में दिखी 'सामाजिक दूरी' से क्या सीखेंगे लोग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 25, 2020 18:24 IST

Open in App
स्वास्थ एवं परिवार कल्याण विभाग के आंकड़ों के हिसाब से देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले  बढ़कर बुधवार को 512 से ज्यादा हो गए जबकि इससे मरने वालों की संख्या 9 हो गयी है. कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे के बीच एक शब्द आप बार बार सुन रहे होंगे सोशल डिस्टेंसिंग. पीएम बार-बार अपने संबोधनों में सोशल डिस्टेंसिंग की अपील करते रहे हैं.  जनता कर्फ्यू के दौरान भी पहले तो लोग सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर लापरवाह दिखे लेकिन धीरे धीरे उसे इसका पालन करना शुरू किया है. जनता तक सही मैसेज देने के लिए बारी थी इस बार उसे प्रैक्टिकली कर के दिखाने की तो पीएम ने खुद इसकी मिसाल पेश की. आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में 7 लोक कल्याण मार्ग में कैबिनेट की बैठक के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का उदाहरण देखने को मिला.  इस बैठक में प्रधानमंत्री मोदी सहित सभी मंत्री भी करीब एक-एक मीटर की दूरी पर बैठे. कोरोना वायरस संकट से लड़ने के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल की हुई बैठक में इस बार, पहले की तरह बड़ी अंडाकार मेज नहीं थी.  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी एक निश्चित दूरी बनाकर कुर्सियों पर बैठे.. तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में मंत्री एक दूसरे से दूरी बना कर और प्रधानमंत्री की ओर मुखातिब होकर कुर्सियों पर बैठे नजर आए. उनकी कुर्सियों के बगल में छोटी मेजें थीं जिन पर उनके दस्तावेज रखे थे . आम तौर पर केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में मंत्रीगण अंडाकर मेज के इर्द गिर्द कुर्सियों पर बैठे होते हैं . कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए इससे निपटने के लिये प्रधानमंत्री मोदी सामाजिक दूरी बनाये रखने की वकालत करते रहे हैं .  दुनिया भर के एक्सपर्ट कोरोना को फैलने से रोकने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग को अपनाने पर जोर दे रहे हैं. पीएम ने मंगलवार को कोरोना वायरस से निपटने के लिये 21 दिन के देशव्यापी लॉकडाउन की एलान किया है. पीएम मोदी ने 21 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा करते हुए अपने संबोधन में कहा कि अगर लापरवाही बरती गई तो देश को बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है.  इस बीच बुधवार को कई जगहों पर किराने की दुकान पर भी सोशल डिस्टेंसिंग के लिए घेरा बनाए जाने की तस्वीर सामने आई. लोगों को हिदायत दी गई कि वे इस घेरे में ही खड़े रहें.   
टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्ली में कोरोनाकोरोना वायरस लॉकडाउनमहाराष्ट्र में कोरोनामोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां