googleNewsNext

सबरीमाला मंदिरः तृप्ति देसाई बोलीं, बिना दर्शन नहीं जाएंगे वापस

By धीरज पाल | Updated: November 16, 2018 20:01 IST2018-11-16T20:01:01+5:302018-11-16T20:01:01+5:30

कोच्चि हवाई अड्डे पर शुक्रवार (16 नवंबर) को नाटकीय घटनाक्रम देखने को मिला जब सबरीमला मंदिर जाने के लिए शुक्रवार तड़के यहां पहुंचीं महिला अधिकार कार्यकर्ता तृप्ति देसाई को हवाई अड्डे से बाहर नहीं निकलने दिया गया। भगवान अयप्पा मंदिर में सभी आयुवर्ग की महिलाओं के प्रवेश का विरोध कर रहे भक्तों और अन्य के विरोध प्रदर्शन के कारण तृप्ति हवाई अड्डे से बाहर नहीं निकल पाईं और वह शुक्रवार रात अपने घर पुणे लौट आएंगी।

टॅग्स :सबरीमाला मंदिरSabarimala Temple