नहीं रहे पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस, वीडियो में देखें उनके जीवन का सफ़र
By लोकमत समाचार ब्यूरो | Published: January 29, 2019 12:38 PM2019-01-29T12:38:19+5:302019-01-29T12:38:19+5:30
वरिष्ठ समाजवादी नेता और पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस का मंगलवार को 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया। तीन जून 1930 को मैंगलोर में जन्मे जॉर्ज ने राजनीति की शुरुआत ट्रेड यूनियन और स्थानीय नगरपालिका की राजनीति से की। 1967 में महज 37 साल की उम्र में जॉर्ज ने महाराष्ट्र कांग्रेस के धाकड़ नेता एसवाई पाटिल को हराकर लोक सभा में डेब्यू किया।