googleNewsNext

फ्लाइट लेट होने से गुस्साए यात्री ने BJP MP प्रज्ञा सिंह ठाकुर की बोलती बंद कर दी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 23, 2019 04:28 PM2019-12-23T16:28:34+5:302019-12-23T16:28:34+5:30

भोपाल से बीजेपी की सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर फिर से चर्चा में हैं...लेकिन इस बार साध्वी को लोगों ने लगे हाथ खरी खोटी सुना दी..ऐसे मौके कम ही आते हैं जब खास लोगों को आम जनता से मुहतोड़ जवाब मिलता है और वो भी मौके पर...सांसद प्रज्ञा स्पाइस जेट के विमान से शनिवार 21 दिसंबर को दिल्ली से भोपाल आ रही थी। प्रज्ञा ठाकुर विमान में उनकी मनचाही सीट नहीं मिल पाने की वजह से नाराज थी। विमान के क्रू ने दिल्‍ली से भोपाल की यात्रा के लिए प्रज्ञा ठाकुर को वह सीट देने से इंकार कर दिया, जिस पर बैठ कर वह अपना सफर पूरा करना चाहतीं थीं। लेकिन विमान साथ सफर कर रहे दूसरे यात्री सांसद पर भड़क गए और लग गयी सांसद की क्लास.. प्रज्ञा सिंह ठाकुर को वीडियो में एक शख्स कहते हुए दिख रहा है कि आपको तो शर्म आनी चाहिए।

 

 

टॅग्स :स्पाइसजेटभोपालSpicejetbhopal