googleNewsNext

'आप' पार्षद ताहिर हुसैन बोले, बच्चों की कसम निर्दोष हूं, पुलिस ने फैक्ट्री सील की.

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 27, 2020 21:12 IST2020-02-27T21:12:11+5:302020-02-27T21:12:11+5:30


दिल्ली में आई बी के सिक्योरिटी अफसर अंकित शर्मा की हत्या करने और हिंसा के आरोपों से घिरे आम आदमी पार्टी के पार्षद ताहिर हुसैन लगातार सफाई दे रहे हैं. कह रहे मैं हर जांच के लिए तैयार हूं. इस मामले में पूरी जांच होनी चाहिए.  आईबी के कर्मचारी अंकित शर्मा (26) के परिवार ने हुसैन पर हत्या का आरोप लगाया है। शर्मा मंगलवार को लापता हो गए थे। बुधवार को उनका शव उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दंगा प्रभावित चांद बाग इलाके में उनके घर के पास एक नाले से मिला था. शर्मा के परिजनों ने दावा किया कि उनकी हत्या के पीछे स्थानीय पार्षद और उसके साथियों का हाथ है. हुसैन ने आरोपों से इनकार किया है. उधर दिल्ली पुलिस ने खजुरी खास इलाके में ताहिर हुसैन की फेैक्ट्री सील कर दी है.

 दंगों में आम आदमी पार्टी के पार्षद ताहिर हुसैन की कथित संलिप्तता के बारे में पूछे जाने पर केजरीवाल ने कहा कि कोई भी दंगाई, चाहे वह किसी भी पार्टी का हो, बख्शा नहीं जाना चाहिए.  उन्होंने कहा, यदि दंगों में शामिल लोगों का संबंध आम आदमी पार्टी से पाया जाता है तो उन्हें दोगुनी सजा दीजिए. आप के नेता संजय सिंह ने कहा कि पार्टी का रुख साफ है कि हिंसा फैलाने में शामिल हर किसी को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए. 

संशोधित नागरिकता कानून के समर्थक और विरोधी समूहों के बीच तीन दिन पहले हुई झड़प ने सांप्रदायिक हिंसा का रूप ले लिया.  इसमें 35 लोगों की मौत हो गई और 200 से अधिक लोग घायल हो गए. उन्मादी भीड़ ने घरों, दुकानों, वाहनों और एक पेट्रोल पंप को आग लगा दी और स्थानीय लोगों तथा पुलिसकर्मियों पर पथराव किया. दंगा प्रभावित इलाकों में जाफराबाद, मौजपुर, बाबरपुर, यमुना विहार, भजनपुरा, चांद बाग और शिव विहार शामिल हैं.

 दिल्ली सरकार ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हिंसा में मारे गए लोगों के परिजन को दस-दस लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का एलान किया है. सीएम केजरीवारल ने कहा कि अगर कोई भी घायल प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराता है तो उसका सारा खर्च दिल्ली सरकार उठाएगी. साथ ही  हिंसा में गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को दो-दो लाख रुपये दिए जाएंगे. हिंसा और आगजनी में जिन लोगों के जरूरी कागजात जल गये हैं उन्हें फिर से जारी करने के लिए विशेष शिविर लगाए जाएंगे.

टॅग्स :दिल्ली हिंसाकैब प्रोटेस्टआम आदमी पार्टीअरविन्द केजरीवालदिल्ली पुलिसDelhi ViolenceCitizenship Amendment Act CAA ProtestAam Aadmi Party (AAP)Arvind Kejriwaldelhi police