googleNewsNext

दिल्ली की सड़कों पर सांसदों की तिरंगा यात्रा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: August 3, 2022 11:51 AM2022-08-03T11:51:44+5:302022-08-03T11:52:09+5:30

राजधानी दिल्ली की सड़कों पर बुधवार को सांसदों ने तिरंगा यात्रा निकाली. बाइक पर सवार सांसदों ने हाथ में तिरंगा झंडा लेकर लाल किले से विजय चौक तक रैली निकाली. रैली को उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस तिरंगा बाइक रैली में सभी सांसदों से शामिल होने की अपील की गई थी लेकिन रैली में केवल भाजपा सांसद ही शामिल हुए. विपक्ष की दूरी पर बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस समेत अन्य दलों पर साधा निशाना. देखें ये वीडियो.

टॅग्स :दिल्लीAmrit MahotsavdelhiBJP