googleNewsNext

सियासी दंगल में भाजपा का मंगल ही मंगल, मध्य प्रदेश में भी बढ़त

By गुणातीत ओझा | Published: November 10, 2020 06:31 PM2020-11-10T18:31:20+5:302020-11-10T18:32:08+5:30

बिहार के साथ-साथ मध्य प्रदेश में भी 28 विधानसभा सीटों पर मतगणना जारी है। सभी 28 सीटों का रुझान सामने आ चुका है। सरकार बनाने के लिए भाजपा को मध्यप्रदेश में आठ सीटों को जीतने की जरूरत है। चुनाव आयोग के रुझानों के मुताबिक 28 विधानसभा सीटों में से भाजपा 21 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं कांग्रेस को 6 सीट पर बढ़त मिली है। रुझानों में कांग्रेस चंबल संभांग में अच्छी बढ़त बनाए हुए है। एक सीट पर बसपा को बढ़त है। लेकिन यह ध्यान रखना चाहिए कि अभी नतीजों का रुझान है, पल-पल में तस्वीर बदलती नजर आ सकती है।

इन नतीजों से साबित होगा कि छह महीने पहले खोई सत्ता को कांग्रेस वापस पाने में कामयाब होगी, या फिर भाजपा अपनी सत्ता बचा पाएगी। यही नहीं यह उपचुनाव कांग्रेस से भाजपा में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए भी बहुत अहम हैं। 28 में से 16 सीटें सिंधिंया के प्रभाव वाले ग्वालियर-चंबल क्षेत्र की हैं। मध्य प्रदेश में इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है जब 28 सीटों पर हुए उपचुनाव सत्ता का भविष्य तय करेंगे। मध्यप्रदेश के 19 जिलों में 28 विधानसभा क्षेत्रों में 3 नवंबर को उप चुनाव हुए थे।

टॅग्स :मध्य प्रदेश चुनावMadhya Pradesh Elections