बीजेपी नेता का विवादित बयान, '#MeToo गलत प्रथा, लड़कियां पैसों के लिए करती हैं ऐसा'
By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: October 9, 2018 21:15 IST2018-10-09T21:15:29+5:302018-10-09T21:15:29+5:30
#MeToo:भारतीय जनता पार्टी(बीजेपी) सांसद उदित राज वेटरन एक्टर
#MeToo:भारतीय जनता पार्टी(बीजेपी) सांसद उदित राज वेटरन एक्टर नाना पाटेकर के समर्थन किया है। सांसद उदित राज ने मंगलवार को तनुश्री के लगाए आरापों के ऊपर बोला- 10 साल बाद किसी के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाना कितना प्रासंगिक है। उन्होंने कहा- देश में #MeToo अभियान जोर पकड़ता दिख रहा है और एक के बाद एक कई महिलाएं मनोरंजन और मीडिया जगत में अपने यौन उत्पीड़न के अनुभवों को साझा कर रही हैं।
उन्होंने यह भी कहा- भारत में #MeToo आंदोलन की शुरुआत ही गलत प्रथा है। औरतें मर्दों को फंसाने के लिए और दो चार-लाख रुपये ऐंठने के लिए ऐसे आरोप लगाती हैं। और यही उनकी आदत है।

















