मायावती के साथ मंच साझा करने के बाद मुलायम सिंह यादव ने कही ये बड़ी बात
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: April 20, 2019 10:06 AM2019-04-20T10:06:29+5:302019-04-20T10:06:29+5:30
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में शुक्रवार को महागठबंधन (एसपी-बीएसपी-आरएलडी)की रैली के दौरान करीब 25 साल बाद मायावती और मुलायम सिंह यादव एक मंच पर नजर आये। इस दौरान समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव भी मौजूद थे। मुलायम ने इस रैली के दौरान जनता को संबोधित करते हुए कहा उन्हें खुशी है कि मायावती उनके प्रचार में आई हैं। मुलायम ने कहा, 'आज मायावती जी आई है, उनका हम स्वागत करते हैं। आदर करते हैं।'