googleNewsNext

Dineshwar Sharma Death News: लक्षद्वीप के उपराज्यपाल दिनेश्वर शर्मा का निधन,PM Modi ने जताया शोक

By प्रतीक्षा कुकरेती | Updated: December 4, 2020 19:03 IST2020-12-04T19:02:29+5:302020-12-04T19:03:47+5:30

 

लक्षद्वीप के उपराज्यपाल दिनेश्वर शर्मा का निधन हो गया है। वह कई दिनों से एम्स दिल्ली में भर्ती थे। वर्तमान में वह लक्षद्वीप के 34वें प्रशासक के रूप में सेवारत थे।दिनेश्वर शर्मा 1976 बैच के केरल कैडर के आईपीएस अधिकारी थे। दिनेश्वर शर्मा ने मगध विश्वविद्यालय, बोधगया बिहार से स्नातक किया था। उनके परिवार में पत्नी मंजू शर्मा का एक बेटा और बेटी हैं। उन्होंने जम्मू और कश्मीर राज्य के लिए भारत सरकार के एक वार्ताकार के रूप में भी काम किया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लक्षद्वीप के प्रशासक दिनेश्वर शर्मा की मौत पर शोक व्यक्त किया। पीएम ने ट्वीट करते कहा कि लक्षद्वीप के प्रशासक दिनेश्वर शर्मा जी ने भारत के पुलिसिंग और सुरक्षा तंत्र में लंबे समय तक योगदान दिया। उन्होंने अपने पुलिसिंग करियर के दौरान कई संवेदनशील काउंटर आतंक और उग्रवाद को संभाला। उनके निधन से दुखी। उनके परिवार के प्रति संवेदना।

टॅग्स :लक्षद्वीपनरेंद्र मोदीlakshadweep-pcNarendra Modi