ऐक्ट्रेस Mallika dua की मां Chinna Dua का निधन, Corona से हार गईं जंग, पति Vinod Dua ने दी जानकारी!
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: June 12, 2021 12:22 PM2021-06-12T12:22:48+5:302021-06-12T12:23:17+5:30
ऐक्ट्रेस और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर मल्लिका दुआ की मां चिन्ना दुआ का शुक्रवार को निधन हो गया। चिन्ना दुआ काफी समय से कोविड-19 से संक्रिमत थीं. मल्लिका के पिता और पत्रकार विनोद दुआ ने शुक्रवार देर रात अपने सोशल मीडिया अकाउंट से पत्नी के मौत की जानकारी दी. 56साल की चिन्ना का असली नाम पद्मावती था और वह एक डॉक्टर, सिंगर और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर भी थीं. चिन्ना दुआ की मौत की खबर सुनते ही परिवार के करीबी लोगों ने सोशल मीडिया पर दुख और संवेदना व्यक्त की.