IND vs AUS, 2nd ODI: Australia को सपोर्ट कर रही थी लड़की, Indian मूल के लड़के ने कर दिया Propose, देखें फिर क्या हुआ
By गुणातीत ओझा | Updated: November 29, 2020 19:58 IST2020-11-29T19:58:00+5:302020-11-29T19:58:55+5:30
IND vs AUS, 2nd ODI: प्यार (Love) की कोई हद नहीं होती। ना ही इसका कोई दायरा होता है। कहा जाता है.. इश्क और मुश्क छिपाए नहीं छिपते। प्यार को किसी सरहद में नहीं बांधा जा सकता है ना ही इसमें धन-दौलत या उम्र का कोई बंधन होता है। कभी मोहब्बत का सिलसिला पड़ोस में परवान चढ़ने लग जाता है तो कभी इसमें सात समंदर पार की सीमाएं भी कोई मायने नहीं रखती। दो लफ्जों के इस फलसफे में कायनात की खूबसूरती समाई हुई है। शायद इसीलिए कहा जाता है प्यार में हारने वाला ही सही मायने में जीतता है। यानी इसमें हार-जीत शब्द के लिए कोई जगह नहीं होती है। यह निश्छल और पवित्र होता है। ऐसा ही कुछ नजारा देखने को मिला है भारत-ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS ODI) के बीच सिडनी (Sydney) में 29 नवंबर को खेले जा रहे क्रिकेट मैच के दौरान। यहां भले ही दो देश खेल के मैदान में आपस में भिड़ रहे थे, लेकिन खेल के मैदान का एक कोना ऐसा भी था जहां मोहब्बत जवां हो रही थी। मैच के दौरान दोनों देशों के फैन प्रेम के बंधन में बंधकर एक हो गए।

















