India-China Tension के बीच America ने मध्यस्थता के ऑफर पर विदेश मंत्रालय ने दिया जवाब
By प्रतीक्षा कुकरेती | Published: May 28, 2020 11:23 PM2020-05-28T23:23:33+5:302020-05-28T23:23:33+5:30
भारत और चीन के बीच लद्दाख में चल रहे विवाद में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से मध्यस्थता की पेशकश पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने जवाब दिया है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि हम शांतिपूर्ण तरीके से इस मामले के हल के लिए चीन से संपर्क में हैं।भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि हमारे सैनिकों ने सीमा प्रबंधन के प्रति बहुत जिम्मेदार रुख अपनाया है। समस्या के समाधान के लिए चीन के साथ द्विपक्षीय समझौते में दी गई प्रक्रियाओं का भारतीय सैनिक सख्ती से पालन कर रहे हैं।