googleNewsNext

'वीर-जारा' से कम नहीं है हामिद निहाल अंसारी की लव स्टोरी, प्यार की खातिर 6 साल बिता दिए पाकिस्तान जेल में

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 20, 2018 02:35 PM2018-12-20T14:35:09+5:302018-12-20T14:35:09+5:30

पाकिस्तान की जेल में छह साल बिताने के बाद आखिरकर भारतीय नागरिक हामिद नेहाल अंसारी भारत वापस आ ही गया। मंगलवार शाम को अटारी-वाघा बॉर्डर पर हामिद नेहाल अंसारी को भारतीय अधिकारियों की मौजूदगी में परिजनों को सौंपा गया।

न्यूज एजेंसी एएनआई ने  हामिद नेहाल अंसारी का वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह भारत की सरहद को चूमते हुए दिख रहा है। ये वीडियो देख किसी भी भारतीय की आंखों में आंसू आ जाएंगे। वाघा सीमा पर अंसारी (33) अपने परिजनों से मिला। यह बेहद भावुक मिलन था।

बिना वीजा के पाकिस्तान में घुसने वाला हामिद पेशावर जेल में छह साल बिताकर भारत लौटे हैं। एक पश्तून लड़की से ऑनलाइन चैटिंग के बाद उससे मिलने के लिए हामिद पाकिस्तान गए थे। लेकिन पाक एजेंसियों ने उन्हें जासूस होने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था।

टॅग्स :पाकिस्तानPakistan