googleNewsNext

सरकार ने चंद्रयान 2 के बारे में किया ये खुलासा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 21, 2019 18:27 IST2019-11-21T18:27:55+5:302019-11-21T18:27:55+5:30

सरकार ने चांद की सतह पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ कर अहम जानकारियां जुटाने से जुड़े, इसरो के चंद्रयान अभियान को तकनीकी तौर पर सफल बताते हुये कहा है कि चंद्रयान के लैंडर द्वारा सॉफ्ट लैंडिंग नहीं कर पाने के कारण इस अभियान को विफल मानना न्यायोचित नहीं होगा।

अंतरिक्ष विज्ञान विभाग में राज्यमंत्री जितेन्द्र सिंह ने राज्यसभा में बृहस्पतिवार को प्रश्नकाल के दौरान चंद्रयान मिशन की नाकामी से जुड़े एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘इस अभियान पर सभी देशवासियों की नजरें टिकी थीं। विक्रम लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग नहीं हो पाना थोड़ा निराशाजनक हो सकता है लेकिन इसकी व्याख्या में अभियान को विफल करार देना न्यायोचित नहीं होगा.  

टॅग्स :चंद्रयानभारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठनसंसदChandrayaanISROParliament