Farmer Protest: Journalist Mandeep Punia को Delhi Police ने किया Arrest|#MandeepPunia
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 31, 2021 22:27 IST2021-01-31T22:26:43+5:302021-01-31T22:27:49+5:30
किसान आंदोलन (Farmers Protest) की कवरेज कर रहे स्वतंत्र पत्रकार मनदीप पुनिया (Mandeep Punia) को दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार के बाद उन्हें म्यूनिसिपल मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया।
मनदीप की गिरफ्तारी पर सोशल मीडिया पर उफान
किसान आंदोलन (Farmers Protest) की कवरेज कर रहे स्वतंत्र पत्रकार मनदीप पुनिया (Mandeep Punia) को दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार के बाद उन्हें म्यूनिसिपल मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। मजिस्ट्रेट के सामने पेशी के बाद मनदीप को तिहाड़ जेल भेज दिया गया। उनके खिलाफ आईपीसी के सेक्शन 186, 323 और 353 के तहत आरोप दर्ज किए गए हैं। पुनिया पर सिंघू बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस के एसचओ से अभद्रता करने का आरोप लगा है। इससे पहले पुनिया के साथ-साथ पत्रकार धर्मेंद्र सिंह को भी हिरासत में लिया गया था। पुलिस ने धर्मेंद्र को आज सुबह करीब 5.30 बजे छोड़ दिया। वहीं पुनिया के खिलाफ आरोप दर्ज कर लिया। दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त आयुक्त ने इसकी पुष्टि की है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक धर्मेंद्र सिंह से एक अंडरटेकिंग ली गई है कि वो पुलिस के साथ भविष्य में अभद्रता नहीं करेंगे। पुलिस ने दोनों पत्रकारों को कल उस वक्त हिरासत में ले लिया था जब दोनों सिंघू बार्डर पर किसान आंदोलन की कवरेज कर रहे थे। उस वक्त दोनों पत्रकार बंद सड़क और बैरिकेड की ओर आगे बढ़ रहे थे। पुनिया को हिरासत में लेने का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दिख रहा है कि बड़ी संख्या में पुलिस के जवान मौजूद हैं और पुनिया को पकड़ कर ले जाया जा रहा है।
हिरासत में लिए जाने से कुछ घंटे पहले पुनिया ने सिंघु बॉर्डर पर हुई हिंसा के संबंध में फेसबुक पर एक लाइव वीडियो शेयर किया था। इसमें उन्होंने कहा था कैसे खुद को स्थानीय होने का दावा करने वाली भीड़ ने आंदोलनस्थल पर पुलिस की मौजूदगी में पथराव किया था। मनदीप ने लगभग 16 मिनट का एक वीडियो फेसबुक पर लाइव किया था। इस वीडियो में उन्होंने सिंघू बॉर्डर पर हुए पथराव में दिल्ली पुलिस की मिलीभगत की बातें उजागर की हैं। उनके इस वीडियो पर हजारों लोगों ने प्रतिक्रिया दी है।
मनदीप की गिरफ्तारी को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी बहस छिड़ी हुई है। मनदीप को रिहा करने के लिए ट्विटर पर जोर-शोर से मांग उठ रही है। इतना ही नहीं मनदीप की रिहाई के लिए काफी संख्या में पत्रकारों ने दिल्ली के प्रेस क्लब से पैदल मार्च भी निकाला। इस दौरान पत्रकारों ने नारेबाजी की और दिल्ली पुलिस के खिलाफ पोस्टर लेकर प्रोटेस्ट किया। ट्विटर इंडिया पर #MandeepPunia दूसरे नंबर ट्रेंड करने लगा है। #MandeepPunia से अब तक 70 हजार बार ट्वीट किया जा चुका है।

















