googleNewsNext

जानिए, क्यों महिला ने फेंके ओडिशा के सीएम पर अंडे?

By रामदीप मिश्रा | Published: February 1, 2018 07:44 PM2018-02-01T19:44:39+5:302018-02-01T19:45:19+5:30

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक पर बालासोर में एक सभा के दौरान अंडे फेंके गए।...


ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक पर बालासोर में एक सभा के दौरान अंडे फेंके गए। हालांकि अंडा मुख्यमंत्री तक नहीं पहुंचा। कुछ अंडों को सुरक्षाबलों ने लपक लिया और फौरन ही मुख्यमंत्री के आगे सुरक्षा घेरा बना दिया। अंडा फेंकने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। मुख्यमंत्री पटनायक बालासोर में एक कार्यक्रम में भाषण दे रहे थे, तभी भीड़ की तरफ से मुख्यमंत्री की तरफ एक अंडा फेंका गया, हालांकि अंडा उन तक नहीं पहुंचा। इसके बाद कई अंडे फेंके गए। कुछ अंडे मंच पर मौजूद मुख्यमंत्री के सुरक्षा गार्डों ने लपक लिए। अंडों की बरसात होते ही सभास्थल में हलचल मच गई। मुख्यमंत्री को अपना भाषण बीच में ही रोकना पड़ा।

टॅग्स :नवीन पटनायकNaveen Patnaik