CWC Meeting: Sonia Gandhi की पद छोड़ने की पेशकश, Rahul Gandhi ने टाइमिंग पर उठाए सवाल
By आदित्य द्विवेदी | Updated: August 24, 2020 15:28 IST2020-08-24T15:28:23+5:302020-08-24T15:28:23+5:30
सोनिया गांधी ने सोमवार को कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की बैठक में अंतरिम अध्यक्ष पद को छोड़ने की पेशकश की है। सोनिया का ये बयान CWC में उस समय आया है जब एक दिन पहले ही कांग्रेस के शीर्ष 23 नेताओं की ओर से चिट्ठी लिखकर पार्टी के पूर्णकालिक अध्यक्ष को लेकर मांग उठाए जाने की बात सामने आई। CWC में सोनिया गांधी के बयान को केसी वेणुगोपाल ने पढ़ा। सोनिया गांधी ने अन्य नेताओं से नया पार्टी अध्यक्ष चुनने की प्रक्रिया शुरू करने के लिए कहा। हालांकि, इसके तत्काल बाद पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने सोनिया गांधी से अपने पद पर बने रहने का आग्रह किया। मनमोहन सिंह और एके एंटनी ने उन नेताओं की आलोचना भी की जिन्होंने नेतृत्व में बदलाव की मांग के लिए चिट्ठी लिखी थी। इसके बाद जब राहुल गांधी ने बोलना शुरू किया तो एके एंटनी ने उनसे पार्टी का अध्यक्ष पद संभालने का आग्रह किया।

















