लाइव न्यूज़ :

अब मिनटों में पता चल जाएगा आपको कोरोना है या नहीं, ICMR ने Antigen Testing Kit को दी मंजूरी

By आदित्य द्विवेदी | Updated: June 16, 2020 09:48 IST

Open in App
इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च यानी आईसीएमआर के रिसर्च के हवाले से दावा किया जा रहा था कि नवंबर में कोरोना अपने चरम पर होगा। लेकिन आईसीएमआर ने इसे भ्रामक बताया है। उन्होंने कहा कि शोध को मीडिया रिपोर्ट्स में गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। दूसरी तरफ आईसीएमआर ने कोरोना टेस्टिंग के लिए एक ऐसे तरीके को मंजूरी दे दी है जिससे सिर्फ आधे घंटे में ही टेस्ट का रिजल्ट आ जाएगा। 15 जून को आईसीएमआर ने एंटीजन टेस्टिंग किट्स को मंजूरी दी जिसका इस्तेमाल कंटेनमेंट जोन में किया जा सकेगा। अगर इस टेस्ट के द्वारा कोई व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया जाता है, तो फिर RTPCR टेस्ट की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। आपको बता दें कि फिलहाल देश में RTPCR के जरिए टेस्ट होता है। इस प्रक्रिया में 3-4 घंटे लगते हैं। उसके अलावा ट्रांसपोर्टेशन का टाइम। इस वजह से अगले दिन ही रिपोर्ट मिल पाती है। लेकिन अब आईएमआर ने रैपिड एंटीजन किट्स के इस्तेमाल की अनुशंसा यह कहते हुए कर दी है कि इसके नतीजे भी सटीक होते हैं।
टॅग्स :कोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो