BJP सांसद साक्षी महाराज का विवादित बयान- कांग्रेस ने करवाई सुभाष चंद्र बोस की हत्या
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 24, 2021 13:56 IST2021-01-24T13:55:11+5:302021-01-24T13:56:26+5:30
भारतीय जनता पार्टी के सांसद हैं साक्षी महराज, जो अक्सर अपने विवादित बयानों की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। एक बार फिर उन्होंने एक विवादित बयान दिया है। साक्षी महाराज ने आरोप लगाया है कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की हत्या के पीछे कांग्रेस का हाथ बताया है। दरअसल, ये मौका था सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती की। इस मौके पर साक्षी महाराज ने उन्नाव में भाषण देते वक्त कहा कि कांग्रेस ने नेताजी की हत्या करवाई है। क्यों करवाई है इसका भी जवाब उन्होंने अपने इस भाषण में दिया।

















