googleNewsNext

उमा भारती ने किया ऐलान, नहीं लड़ेंगी लोकसबा 2019 का चुनाव, बताई ये वजह, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 4, 2018 09:14 PM2018-12-04T21:14:12+5:302018-12-04T21:14:12+5:30

केन्द्रीय पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री उमा भारती ने कहा कि वह अगला लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी। उन्होंने कहा कि वह सत्ता छोड़कर अगले महीने मकर संक्रांति से डेढ़ साल के लिए देश की पवित्र नदी गंगा के किनारे करीब 2,500 किलोमीटर की पैदल यात्रा शुरू करेंगी।

वरिष्ठ भाजपा नेता की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब कुछ दिन पहले विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भी अगला लोकसभा चुनाव न लड़ने की घोषणा की थी।

उमा भारती से जब सवाल किया गया कि भाजपा की दो महिला नेताओं के अगले साल लोकसभा चुनाव न लड़ने के ऐलान से क्या पार्टी पर असर नहीं पड़ेगा, तो इस पर उन्होंने कहा, ‘‘माफ कीजिए, मैंने (लोकसभा चुनाव न लड़ने की बात) एक-दो साल पहले कही है। सुषमा जी ने अभी कहा है। इन दोनों बातों को जोड़ो मत। ये दोनों बातें एक जैसी हैं, लेकिन कालखंड अलग हैं और कारण भी अलग हैं।’’ 

टॅग्स :उमा भारतीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)Uma BharatiBharatiya Janata Party (BJP)