googleNewsNext

तेजस्वी को मिल गई बिहार की गद्दी! ट्रेंड कर रहा 'CM ऑफ बिहार'

By गुणातीत ओझा | Updated: November 9, 2020 21:37 IST2020-11-09T21:35:40+5:302020-11-09T21:37:03+5:30

बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे कल 10 नवंबर को आने वाले हैं। लेकिन महागठबंधन के नेता तेजस्वी यादव आज से ही सोशल मीडिया पर ' CM ऑफ बिहार' के नाम से ट्रेंड करने लगे हैं। दरअसल, तेजस्वी यादव का आज 31वां जन्मदिन है और कल बिहार चुनाव की मतगणना है। ऐसे में तेजस्वी समर्थक आज से ही उन्हें राज्य का सीएम बताने में लग गए हैं। वैसे एग्जिट पोल के अनुमानों की मानें तो बिहार में महागठबंधन सरकार के वापसी की भविष्यवाणी पहले ही की जा चुकी है। सभी एग्जिट पोल के नतीजों ने बिहार में महागठबंधन को जीतता दिखाया है।

अगर कल यह सच साबित हुआ तो इसमें कोई शक नहीं है कि बिहार की सत्ता पर एक बार फिर महागठबंधन का परचम लहराएगा। एक सत्य यह भी है कि महागठबंधन को पूर्ण बहुमत मिलने के बाद लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव को बिहार का मुख्यमंत्री बनने से कोई नहीं रोक सकता। एग्जिट पोल के नतीजों के बाद जहां विपक्षी महागठबंधन के खुशी का ठिकाना नहीं है। वहीं एनडीए के खेमें में सन्नाटा छाया हुआ है। लेकिन एनडीए ने एग्जिट पोल के नतीजों को सिरे से खारिज कर दिया है। साथ ही जदयू के कई नेताओं का कहना है कि असली परिणाम 10 नवंबर को सभी को चौंका देगा।

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020Bihar Assembly Election 2020