Bihar Election Exit Polls: कांटे की टक्कर, जानिए किसको कितने मिल रहे वोट
By सतीश कुमार सिंह | Published: November 7, 2020 09:19 PM2020-11-07T21:19:46+5:302020-11-07T21:20:27+5:30
बिहार विधानसभा चुनाव के आखिरी और तीसरे चरण का मतदान समाप्त हो गया है।इसी के साथ कई चैनलों और एजेंसियों के एग्जिट पोल सामने आ रहे हैं। एग्जिट पोल के मुताबिक बिहार में एनडीए और महागठबंधन में कांटे की टक्कर है। वहीं वोटों की प्रतिशत के बारे में बात करें तो ABP News-CVoter Exit Poll के अनुसार वोट प्रतिशत देखा जाए तो नीतीश गठबंधन को 37.7 प्रतिशत वोट मिल रहा है। आरजेडी-कांग्रेस और वाम दलों को 36.3 प्रतिशत और चिराग पासवान को 8.5 प्रतिशत और अन्य दलों को 17.5 प्रतिशत मत मिल रहा है।