googleNewsNext

Bihar Board 10th Result declared | बिहार मैट्रिक रिजल्ट जारी यहां करें चेक | BSEB 10th Result 2021

By गुणातीत ओझा | Updated: April 5, 2021 16:03 IST2021-04-05T16:02:54+5:302021-04-05T16:03:31+5:30

Bihar Board 10th Result

बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी
यहां करें चेक

BSEB Bihar Board 10th Result 2021 Live Updates :बिहार बोर्ड की 10वीं की परीक्षा का रिजल्ट जारी हो चुका है। दोपहर साढ़े 3 बजे के बाद परिणाम घोषित किया गया। नतीजे onlinebseb.in और biharboardonline.bihar.gov.in पर उपलब्ध है। छात्र नतीजे इन दोनों लिंक पर ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। बिहार बोर्ड के 10वीं की परीक्षा के नतीजे घोषित करते हुए शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने टॉप करने वाले व परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले छात्रों को बधाई दी। इस बार कोरोना महामारी से पैदा हुए हालातों और राज्य सरकार की गाइडलाइंस के चलते परिणाम की घोषणा के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन नहीं किया गया। परिणाम की घोषणा से सम्बंधित प्रेस रिलीज, फोटो, वीडियो और अन्य सूचनाएं बाद में ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध करवाई गई। परिणामों की घोषणा के वक्त शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार भी मौजूद रहे।

टॅग्स :बीएसईबी 10th रिजल्ट २०२०बिहारBihar Board 10th ResultBihar