Bihar Assembly Election 2020: RJD ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, जानें किसे मिला टिकट?
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 5, 2020 20:16 IST2020-10-05T20:16:30+5:302020-10-05T20:16:30+5:30
बिहार में चुनाव जैसे जैसे नजदीक आ रहा है सूबे की सरगर्मियां बढ़ती जा रही है। महागठबंधन में सीटों का बंटवारा हो चुका है। बिहार में कुल 243 सीट मे से आरजेडी 144, कांग्रेस 70 और वाम दल सहित अन्य 31 सीट पर चुनाव लड़ेंगे। इसी बीच राष्ट्रीय जनता दल आरजेडी ने अपने प्रत्याशियों का ऐलान शुरू कर दिया है और प्रत्यासियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। नोखा से अनीता देवी, चकाई से सावित्री देवी, जमुई से विजय प्रकाश यादव, जहानाबाद से सुदेय यादव, रामगढ़ से आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे सुधाकर सिंह, शाहपुर से शिवानंद तिवारी के बेटे राहुल तिवारी और शेखपुरा से विजय सम्राट को टिकट दिया गया है।

















