googleNewsNext

Mamata Banerjee ने  बताया गोत्र | Owaisi पूछे- जो शांडिल्य, जनेऊधारी नहीं उनका क्या | Wb Polls 2021

By गुणातीत ओझा | Published: March 31, 2021 05:47 PM2021-03-31T17:47:29+5:302021-03-31T17:48:12+5:30

ममता पर ओवैसी का हमला 
जो शांडिल्य जनेऊधारी नहीं उनका क्या ?

                                                                                                    
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपना गोत्र बताकर नई सियासी बहस शुरू कर दी है। ममता के गोत्र वाले बयान पर विपक्षी दलों ने हमला करना शुरू कर दिया। बीजेपी और केंद्रीय मंत्रियों के बाद अब एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने भी ममता पर निशाना साधा है। ओवैसी ने ममता की ओर इशारा करते हुए पूछा है कि आखिर उनके जैसे नेता क्या करें जो शांडिल्य नहीं हैं और जनेऊधारी भी नहीं हैं। 

ममता के बयान के बाद ओवैसी ने बुधवार को ट्वीट कर लिखा, ''मेरे जैसे लोगों को क्या होना चाहिए जो शांडिल्य या जनेऊधारी नहीं हैं, देवताओं के भक्त नहीं हैं, चालीसा या किसी चीज का पाठ नहीं करते हैं? हर पार्टी को लगता है कि उसे जीतने के लिए अपनी हिंदू साख दिखानी होगी। अनैतिक, अपमानजनक और यह सफल भी नहीं होगा।''

टॅग्स :असदुद्दीन ओवैसीममता बनर्जीपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावAsaduddin OwaisiMamata BanerjeeWest Bengal Assembly Election