googleNewsNext

अर्नब गोस्वामी ने मुंबई पुलिस पर लगाया मारपीट का आरोप, देखें गिरफ्तारी के बाद का पहला बयान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 4, 2020 13:56 IST2020-11-04T13:54:43+5:302020-11-04T13:56:20+5:30

रिपब्लिक मीडिया के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अर्नब को उनके घर से गिरफ्तार किया। अर्नब गोस्वामी को महाराष्ट्र सीआईडी ने 2018 में इंटीरियर डिजाइनर अन्वय नाइक और उनकी मां कुमुद नाइक की सुसाइड की जांच के सिलसिले में हिरासत में लिया गया है। वहीं, अर्नब ने पुलिस पर अपने साथ मारपीट का आरोप लगाया है। अर्नब गोस्वामी को मुंबई पुलिस अपने साथ वैन में ले गई है। रिपब्लिक टीवी पर अर्नब के घर के लाइव फुटेज दिखाए गए हैं, इसमें पुलिस और अर्नब के बीच बहस होती दिख रही है। गोस्वामी ने आरोप लगाया कि मुंबई पुलिस ने उनकी सास और ससुर सहित बेटे और पत्नी के साथ मारपीट की।

टॅग्स :अर्नब गोस्वामीमहाराष्ट्रमुंबई पुलिसArnab GoswamiMaharashtraMumbai police