googleNewsNext

JAC 10th Result 2020: झारखंड बोर्ड मैट्रिक के नतीजे आज होंगे जारी, jac.jharkhand.gov.in पर ऐसे करें चेक

By आदित्य द्विवेदी | Published: July 8, 2020 12:10 PM2020-07-08T12:10:55+5:302020-07-08T12:10:55+5:30

JAC Board Result 2020: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) 10वीं के नतीजे आज यानी 8 जुलाई को दोपहर 1 बजे जारी करेगा। झारखंड बोर्ड के अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह का कहना है कि रिजल्ट झारखंड के शिक्षामंत्री जगरनाथ महतो जारी करेंगे। छात्र-छात्राएं वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in से अपना परिणाम देख सकते हैं। इस साल झारखंड बोर्ड 10वीं की परीक्षा में कुल 3.8 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। ये परीक्षाएं 11 फरवरी 2020 से 28 फरवरी 2020 के बीच आयोजित की गई थी। आपको बता दें कि लॉकडाउन की वजह से इस साल बोर्ड की कॉपियों के मूल्यांकन में देरी हुई, इस वजह से झारखंड बोर्ड मैट्रिक का परिणाम देरी से जारी किया जा रहा है। पिछले साल की बात करें तो 10वीं कक्षा में 70.77 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए थे। लड़कों का पास प्रतिशत 72.99, जबकि लड़कियों को पास प्रतिशत 68.67 रहा था।

टॅग्स :जेएसी 10 वी निकालझारखंडएग्जाम रिजल्ट्सJAC 10th ResultJharkhandexam results