googleNewsNext

आखिर UP के माफिया डॉन से मुख्तार अंसारी कैसे बना बाहुबली नेता, वीडियो में देखें, बसपा विधायक की कहानी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 9, 2019 06:28 AM2019-01-09T06:28:16+5:302019-01-09T06:37:26+5:30


बसपा विधायक माफिया डॉन मुख्तार अंसारी का जन्म 30 जून 1963 में यूपी के मऊ जिले में हुआ था।  मुख्तार अंसारी 21 सालों से विधायक है। अंसारी का शुरुआत से ही पूर्वांचल और यूपी की राजनीति में दबदबा रहा है। बीजेपी विधायक कृष्णानंद राय की हत्या के आरोप में मुख्तार अंसारी 2005 से जेल में बंद हैं। अंसारी के ऊपर हत्या, फिरौती औऱ अपहरण और हिंसा भड़काने जैसे कई संगीन मामले दर्ज हैं। लेकिन फिर भी उनका सियासी वर्चस्व कम नहीं हुआ है। हालत ये है कि जेल में रहते हुए भारी बहुमतों से वो कई बार विधायक बने।

क्राइम की दुनिया में पहली बार अंसारी का नाम 1988 में आया। मंडी परिषद की ठेकेदारी के लिए लोकल ठेकेदार सच्चिदानंद राय का मर्डर हुआ, जिसका आरोप मुख्तार के सिर आया। यूपी के आपराधिक रिकॉर्ड में अंसारी का नाम एक के बाद एक तब आने लगा, जब मुख्तार की दुश्मनी माफि‍या डॉन ब्रजेश सिंह से शुरु हुई।  इस वीडियो में आप मुख्तार अंसारी के आपराधिक रिकॉर्ड से लेकर राजनीतिक सफर के बारे में जान सकते हैं। 

टॅग्स :मुख्तार अंसारीउत्तर प्रदेशMukhtar Ansariuttar pradesh