Delhi 12 Year Old Sexual Assault: डॉक्टर बोले- शरीर के अंदर डाली गई कोई चीज, पुलिस ने बताई पूरी कहानी
By आदित्य द्विवेदी | Updated: August 7, 2020 14:54 IST2020-08-07T14:54:41+5:302020-08-07T14:54:41+5:30
देश की राजधानी दिल्ली में एक और मासूम दरिंदगी का शिकार हुई है। इस वक्त वो एम्स में जिंदगी और मौत से जूझ रही है। उसकी आंतें और मलाशय फट गए हैं। डॉक्टरों का मानना है कि कोई चीज़ उसके शरीर के अंदर डाली गई है। इस घटना से एकबार फिर पूरा देश स्तब्ध है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आइए, आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला और कैसे एक 12 साल की मासूम के साथ दरिंदगी ने एकबार फिर सबको हिलाकर रख दिया...

















