Sushant Singh Case में Rhea Chakraborty से पूछताछ कर रही है CBI, होंगें कई खुलासे!
By प्रतीक्षा कुकरेती | Updated: August 28, 2020 18:16 IST2020-08-28T18:16:46+5:302020-08-28T18:16:46+5:30
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को दो महीने पूरे हो रहे हैं। ऐसे में इस मामले को लेकर रोजाना नए खुलासे हो रहे हैं। इस बीच सुशांत की गर्लफ्रेंड और बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती का बयान सामने आया है। रिया से सीबीआई शुक्रवार को पूछताछ कर रही है। लेकिन इससे पहले रिया ने मीडिया को अपना इंटरव्यू दिया है और इसमें कई तरह के खुलासे किए हैं। रिया चक्रवर्ती ने अपने इंटरव्यू में कहा है कि सुशांत के अपने परिवार के साथ रिश्ते अच्छे नहीं थे।सुशांत सिंह राजपूत केस को लेकर रिया चक्रवर्ती ने एक इंटरव्यू दिया और इसमें कहा कि सुशांत की बहनें उनसे प्यार नहीं करती थी। इसके अलावा रिया ने बताया है कि सुशांत के घर से जाने के बार सुशांत ने उनको कौन सा आखिरी मैसेज किया था।

















