googleNewsNext

लोकसभा चुनाव: रेखा, परेश रावल और रवि किशन समेत कई बॉलीवुड हस्तियों ने दिया वोट, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: April 29, 2019 05:02 PM2019-04-29T17:02:38+5:302019-04-29T17:02:38+5:30

आमिर खान, प्रियंका चोपड़ा जोनास, रेखा, माधुरी दीक्षित नेने और आर माधवन जैसी बॉलीवुड हस्तियों ने यहां सोमवार को सुबह लोकसभा चुनाव में अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में आज महाराष्ट्र में 17 सीटों पर मतदान हो रहा है। अकेले मुंबई में छह सीटों पर मतदान जारी है।

महाराष्ट्र के अतिरिक्त आज राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में भी मतदान हो रहा है। प्रियंका चोपड़ा जोनास, प्रिया दत्त, लारा दत्ता और आमिर तथा उनकी पत्नी किरण राव यहां पहले-पहल मतदान करने वालों में शामिल रहे।

 

टॅग्स :लोकसभा चुनावपरेश रावलLok Sabha ElectionsParesh Rawal