googleNewsNext

जानें क्यों आलिया भट्ट अपनी बड़ी बहन की बातें शेयर करते वक्त रो पड़ीं, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 2, 2019 04:05 PM2019-12-02T16:05:37+5:302019-12-02T18:17:55+5:30

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट का इन दिनों एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आलिया रोती हुई नजर आ रही हैं। दरअसल, यह वीडियो एक ईवेंट का है। ईवेंट के दौरान आलिया अपनी बड़ी बहन शाहीन के बारे में बात करते हुए रोने लगती हैं। आलिया ने बताया कि वह जब 13 साल की थीं तब उस वक्त उनकी बड़ी बहन शाहीन डिप्रेशन की परेशानी फेस कर रही थीं। लेकिन आलिया को इस बात का कोई अंदाजा नहीं था कि उनकी बड़ी बहन डिप्रेशन में है। आलिया को उनकी बहन के डिप्रेशन के बारे में तब पता चला जब उन्होंने इसके ऊपर एक किताब लिखी थी।

टॅग्स :आलिया भट्टवायरल वीडियोAlia BhattViral Video