लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड के भाजपा सांसदों को केंद्रीय नेतृत्व से मिलेगा गुरुमंत्र, 25 जुलाई को नई दिल्ली में होगी बैठक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 23, 2023 19:35 IST

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने देहरादून में मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि इस बैठक में विभिन्न सांगठनिक विषयों में उनकी प्रभावी भूमिका को लेकर मंत्रणा की जाएगी। इसमें हाल में संपन्न महाजनसंपर्क अभियान में उनकी सक्रियता एवं वे तमाम विषय भी शामिल होंगे जिन्हें सांसदों के माध्यम से अमल मे लाया जाना है।

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी अभी से मिशन मोड में आ गई हैउत्तराखंड के भाजपा सांसद केंद्रीय नेतृत्व के साथ बैठक करेंगेकेंद्रीय नेतृत्व के साथ 25 जुलाई को नई दिल्ली में होगी मीटिंग

देहरादून: साल 2024 को लोकसभा चुनावों को लेकर बीजेपी अभी से मिशन मोड में आ गई है। इसी क्रम में उत्तराखंड से निर्वाचित भारतीय जनता पार्टी(भाजपा)के सांसदों की केंद्रीय नेतृत्व के साथ 25 जुलाई को नई दिल्ली में एक महत्वपूर्ण बैठक होगी। एक पार्टी पदाधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने देहरादून में मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि इस बैठक में विभिन्न सांगठनिक विषयों में उनकी प्रभावी भूमिका को लेकर मंत्रणा की जाएगी।  इसमें हाल में संपन्न महाजनसंपर्क अभियान में उनकी सक्रियता एवं वे तमाम विषय भी शामिल होंगे जिन्हें सांसदों के माध्यम से अमल मे लाया जाना है।

उन्होंने बताया कि बैठक में सांसदों से जनता से आए फीडबैक और उसके आधार पर क्षेत्र में संचालित होने वाले आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी राय मशविरा किया जाएगा। साथ ही आगामी कार्यक्रमों में सांसदों की अधिक से अधिक भूमिका सुनिश्चित करने एवं गांवों में प्रवास कार्यक्रमों को लेकर भी आगे की योजना तैयार की जाएगी।

 चौहान ने बताया कि पार्टी सितंबर-अक्टूबर में सांसदों के नेतृत्व में प्रदेश में दो माह का सघन अभियान चलाने जा रही है। उन्होंने बताया कि बूथ स्तर पर आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम की रूपरेखा भी सभी सांसदों से विचार विमर्श कर बैठक में तैयार की जाएगी।  चौहान ने बताया कि इन तमाम कार्यक्रमों के माध्यम से पार्टी का प्रयास होगा कि संबंधित संसदीय क्षेत्रों में केंद्र एवं राज्य सरकार के लिए कार्यों और स्थानीय सांसद की उपलब्धि को भी जनता के मध्य पहुंचाया जाए।

उन्होंने बताया कि बैठक में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री अजेय सहित राज्य से निर्वाचित पार्टी के सभी लोकसभा एवं राज्यसभा सदस्य उपस्थित रहेंगे। बता दें कि समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर उत्तराखंड उन राज्यों में है जहां ये सबसे पहले लागू किया जा सकता है। मुस्लिम पसमांदा समुदाय से बीजेपी लगातार जुड़ना चाहती है। भाजपा मुसलमान समुदाय में सबसे ज्यादा आबादी वाले पसमांदा समुदाय के बीच अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है। केंद्रीय नेतृत्व के साथ बैठक में उत्तराखंड से निर्वाचित सांसदों को इस संबंध में भी सलाह दी जा सकती है।

 

(इनपुट- एजेंसी)

टॅग्स :नरेंद्र मोदीअमित शाहजेपी नड्डापुष्कर सिंह धामीBJPलोकसभा चुनाव 2024
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

उत्तराखंड अधिक खबरें

उत्तराखंडAaj Ka Rashifal 13 December 2025: ग्रह-नक्षत्र दे रहे हैं अशुभ संकेत, आज इस राशि के जातक संभलें

उत्तराखंडPanchang 20 July 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

उत्तराखंडKedarnath Helicopter Crash: केदारनाथ जा रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 7 लोगों की मौत; सीएम धामी ने जताया शोक

उत्तराखंडUttarakhand Avalanche: बर्फ में फंसे 14 मजदूरों को निकाला गया, आठ अब भी फंसे

उत्तराखंडUttarakhand Budget 2025: 18 फरवरी से उत्तराखंड का बजट सत्र होगा शुरू, जानें कब तक चलेगा सत्र