लाइव न्यूज़ :

Uttar Pradesh: सपा प्रमुख अखिलेश यादव को बड़ा झटका, घोसी सीट से विधायक दारा सिंह चौहान ने दिया इस्तीफा, इस दल में होंगे शामिल!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 15, 2023 15:39 IST

उत्तर प्रदेशः विधानसभा अध्‍यक्ष सतीश महाना के कार्यालय ने त्यागपत्र प्राप्त होने की पुष्टि की है।

Open in App
ठळक मुद्देत्यागपत्र माननीय अध्‍यक्ष विधानसभा की सेवा में प्रस्तुत किया है।एक बार फिर वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं।2022 के विधानसभा चुनाव से पहले वह समाजवादी पार्टी (सपा) में शामिल हो गए थे।

लखनऊः उत्तर प्रदेश के मऊ जिले की घोसी सीट से समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक दारा सिंह चौहान ने शनिवार को विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया। विधानसभा अध्‍यक्ष सतीश महाना के कार्यालय ने त्यागपत्र प्राप्त होने की पुष्टि की है।

विधानसभा अध्‍यक्ष भेजे पत्र में चौहान ने लिखा, ''मैं दारा सिंह चौहान मऊ जिले की घोसी सीट-354 से विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र देता हूं।'' विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप दुबे ने एक बयान में बताया कि मऊ जिले की घोसी सीट-354 से विधायक दारा सिंह चौहान ने आज दिनांक 15 जुलाई 2023 को विधानसभा की सदस्यता से अपना त्यागपत्र माननीय अध्‍यक्ष विधानसभा की सेवा में प्रस्तुत किया है।

चौहान भाजपा की पिछली सरकार (2017-2022) में मंत्री थे, लेकिन 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले वह समाजवादी पार्टी (सपा) में शामिल हो गए थे। दारा सिंह चौहान के इस्तीफे को सपा के लिए झटका माना जा रहा है। राजनीतिक गलियारों में अटकलें लगाई जा रही हैं कि एक बार फिर वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं।

टॅग्स :समाजवादी पार्टीBJPअखिलेश यादवयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

उत्तर प्रदेश अधिक खबरें

उत्तर प्रदेशहनीमून मनाने यूपी से सिक्किम गया कपल लापता, हादसे का शिकार हुई बस; पहाड़ी से 1,000 फीट नीचे नदी में गिरा वाहन

उत्तर प्रदेशKaushambi Accident: खुशियों के बीच पसरा मातम, बारात से लौट रही कार की पेड़ से टक्कर, 4 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेशBSP Mayawati: पारिवारिक विवाद में उलझी मायावती ने भाई से भी वापस लिया पद, अब आनंद कुमार की जगह रणधीर बेनीवाल बनाए गए नेशनल कोऑर्डिनेटर

उत्तर प्रदेशआज का पंचांग 10 जनवरी 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

उत्तर प्रदेशUP Road Accident: लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे पर सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर, 2 की मौत