Up Bjp List 2023: उत्तर प्रदेश बीजेपी में बड़ा बदलाव, 65 जिला और महानगर अध्यक्ष बनाए गए, यहां देखें टोटल लिस्ट
By सतीश कुमार सिंह | Published: September 15, 2023 01:34 PM2023-09-15T13:34:06+5:302023-09-15T13:54:15+5:30
Up Bjp List 2023 UP Politics: विनय प्रताप सिंह को लखनऊ का अध्यक्ष बनाया गया है। लखनऊ महानगर की जिम्मेदारी आनंद द्विवेदी को दिया गया है।

file photo
Up Bjp List 2023 UP Politics: उत्तर प्रदेश भाजपा में बड़ा बदलाव हो गया है। कई दिन से चर्चा जारी होने के बाद 65 नए जिला अध्यक्ष बनाए गए हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी और प्रदेश महामंत्री धर्मपाल सिंह ने शुक्रवार को लिस्ट जारी की। उत्तर प्रदेश में काफी समय से चर्चा चल रही थी।
सभी जिलों और महानगर अध्यक्ष की घोषणा कर दी गई। बीजेपी ने पुराने चेहरों पर दांव लगाया है। विनय प्रताप सिंह को लखनऊ का अध्यक्ष बनाया गया है। लखनऊ महानगर की जिम्मेदारी आनंद द्विवेदी को दिया गया है। संजीव सिंह को अयोध्या दिया गया है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए संगठन पर पेंच कस दिए हैं। हर जाति पर फोकस किया गया है। कानपुर देहात मनोज शुक्ला और कानपुर ग्रामीण दिनेश कुशवाहा को दिया गया है। 2024 चुनाव में भाजपा ने 75 प्लस का लक्ष्य रखा है।