घोसी विधानसभा उपचुनाव हारने वाले दारा सिंह चौहान बनेंगे मंत्री! ओम प्रकाश राजभर ने किया चौंकाने वाला दावा

By शिवेन्द्र कुमार राय | Published: September 10, 2023 04:13 PM2023-09-10T16:13:56+5:302023-09-10T16:15:04+5:30

दारा सिंह चौहान को सपा के सुधाकर सिंह से 42,759 मतों के अंतर से शिकस्त मिली थी। पूर्वी उत्तर प्रदेश में एक प्रमुख ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) नेता एवं सुभासपा अध्यक्ष राजभर मऊ जिले के घोसी विधानसभा क्षेत्र में चौहान के लिए मुख्य चुनाव प्रचारक थे।

Dara Singh Chauhan will become minister Om Prakash Rajbhar made a shocking claim | घोसी विधानसभा उपचुनाव हारने वाले दारा सिंह चौहान बनेंगे मंत्री! ओम प्रकाश राजभर ने किया चौंकाने वाला दावा

सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर (फाइल फोटो)

Highlightsओम प्रकाश राजभर ने दावा किया है कि उन्हें मंत्री बनाया जाएगाकहा- दारा सिंह चौहान को भी मंत्री बनाया जाएगादारा सिंह चौहान, हाल में घोसी विधानसभा उपचुनाव हार गये

लखनऊ  : सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने दावा किया है कि उन्हें और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दारा सिंह चौहान को उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री बनाया जाएगा। दारा सिंह चौहान, हाल में घोसी विधानसभा उपचुनाव हार गये हैं। वह समाजवादी पार्टी (सपा) छोड़कर सत्तारूढ़ दल भाजपा में जुलाई में शामिल हुए थे।

शुक्रवार को हुई मतगणना में दारा सिंह चौहान को सपा के सुधाकर सिंह से 42,759 मतों के अंतर से शिकस्त मिली थी। पूर्वी उत्तर प्रदेश में एक प्रमुख ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) नेता एवं सुभासपा अध्यक्ष राजभर मऊ जिले के घोसी विधानसभा क्षेत्र में चौहान के लिए मुख्य चुनाव प्रचारक थे। जिले में राजभर समुदाय के मतदाताओं की अच्छी-खासी संख्या है। इसके बावजूद भी दारा सिंह चौहान की हार से ओम प्रकाश राजभर की साख पर भी सवाल उठे हैं।

संवाददाताओं के साथ बातचीत के दौरान, यह पूछे जाने पर कि विपक्षी दलों के नेताओं का मानना है कि उपचुनाव के नतीजों के बाद उन्हें (राजभर) और चौहान को राज्य सरकार में मंत्री नहीं बनाया जाएगा, राजभर ने कहा ‘‘क्यों नहीं? धैर्य रखिए, हम बिल्कुल (मंत्री) बनेंगे।’’ उन्होंने कहा, "हम राजग (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) में हैं और राजग के मालिक (मुखिया) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी (भाजपा) प्रमुख जेपी नड्डा हैं।"

यह पूछे जाने पर कि क्या उपचुनाव में हार के बाद सुभासपा राजग से अलग हो जायेगी, राजभर ने कहा कि उनका दल राजग का हिस्सा बना रहेगा। राजभर ने कहा, "हमारा गठबंधन लोकसभा चुनावों के लिए है, उपचुनाव के लिए समझौता नहीं हुआ है।" 

बता दें कि राजभर पहले बीजेपी के साथ थे। बाद में सपा के साथ चले गए और अब एक बार फिर एनडीए में उनकी वापसी हुई है। घोषी में मिली हार के बाद ओम प्रकाश राजभर विपक्ष के निशाने पर भी हैं। ओमप्रकाश राजभर ने घोसी उपचुनाव में जमकर प्रचार किया था। उन्होंने सपा को हराने और बीजेपी को जिताने के बड़े-बड़े दावे किए थे। लेकिन नतीजों के बाद  सपा नेता सुनील सिंह 'साजन' ने सुभासपा के अध्यक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि ओमप्रकाश राजभर बीजेपी को मुबारक, वह जहां रहते हैं नाश करते हैं। हमारे साथ रहे हमारा भी नुकसान किया।

Web Title: Dara Singh Chauhan will become minister Om Prakash Rajbhar made a shocking claim

उत्तर प्रदेश से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे