कोरोना महामारी की मार, पांच महीने में दुनिया भर में पर्यटन उद्योग को हो गया 320 अरब डॉलर का नुकसान

By भाषा | Published: August 25, 2020 02:12 PM2020-08-25T14:12:59+5:302020-08-25T14:50:25+5:30

कोरोना वायरस संक्रमण का बड़ा असर दुनिया भर में पर्यटन पर पड़ा है। संयुक्त राष्ट्र के अनुमान के अनुसार इस क्षेत्र को 320 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है। साथ ही 12 करोड़ नौकरियां खतरें में हैं।

United Nations says coronavirus causes global tourism sector to lose 320 billion dollar | कोरोना महामारी की मार, पांच महीने में दुनिया भर में पर्यटन उद्योग को हो गया 320 अरब डॉलर का नुकसान

कोरोना से दुनिया भर में पर्यटन उद्योग को 320 अरब डॉलर का नुकसान (फाइल फोटो)

Highlightsपर्यटन उद्योग को इस साल पांच महीनों में 320 अरब डॉलर का हो चुका है नुकसान: संयुक्त राष्ट्रपर्यटन उद्योग में 12 करोड़ नौकरियां भी खतरे में, दुनिया के हर 10 में से एक शख्स पर्यटन उद्योग से जुड़ा है

कोरोना वायरस महामारी की वजह से वैश्विक पर्यटन उद्योग पूरी तरह ‘ध्वस्त’ हो गया है। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने मंगलवार को कहा कि इस महामारी की वजह से पर्यटन उद्योग को इस साल के पहले पांच महीनों में 320 अरब डॉलर के निर्यात का नुकसान हुआ है।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पर्यटन उद्योग में 12 करोड़ नौकरियां खतरे में हैं। गुतारेस ने वीडियो संबोधन में कहा कि पर्यटन वैश्विक अर्थव्यवस्था का ईंधन और रसायन के बाद तीसरा सबसे बड़ा निर्यात क्षेत्र है। 2019 में वैश्विक व्यापार में इसका हिस्सा सात प्रतिशत रहा था। संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने कहा कि पृथ्वी पर प्रत्येक 10 में से एक व्यक्ति को इस क्षेत्र में रोजगार मिला हुआ है।

उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र सिर्फ अर्थव्यवस्थाओं को आगे बढ़ने में ही मदद नहीं करता, बल्कि इसके जरिये लोगों को दुनिया की संस्कृति को जानने तथा प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद उठाने का अवसर भी मिलता है। इसके जरिये लोगों को एक-दूसरे को जानने का मौका मिलता है।

गुतारेस ने कहा कि 2020 के पहले पांच महीनों में महामारी की वजह से अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की आवाजाही 50 प्रतिशत से भी अधिक घट गई है। क्षेत्र की आय बुरी तरह प्रभावित हुई है। गुतारेस ने कहा कि यह अमीर विकसित देशों के लिए एक ‘बड़ा झटका’ है, लेकिन विकासशील देशों लिए तो ‘आपात’ स्थिति है। इनमें कई छोटे द्वीपीय विकासशील देश और अफ्रीकी देश शामिल हैं। उन्होंने कहा कि कुछ देशों के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में पर्यटन क्षेत्र का हिस्सा 20 प्रतिशत से अधिक है।

English summary :
Coronavirus infection has had a major impact on tourism worldwide. According to the United Nations estimates, the region has lost $ 320 billion. Also, 12 crore jobs are in danger.


Web Title: United Nations says coronavirus causes global tourism sector to lose 320 billion dollar

मुसाफ़िर से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे