ट्रैवल: इस साल साउथ अफ्रीका में 1 लाख भारतीय पर्यटकों के आने की उम्मीद

By धीरज पाल | Published: February 23, 2018 06:10 PM2018-02-23T18:10:08+5:302018-02-23T18:10:08+5:30

साल 2017 में नोटबंदी और जीएसटी की वजह से दक्षिण अफ्रीका में भारतीय पर्यटकों की संख्या घट गई थी।

Travel news South Africa expected one lakh Indian tourists to visit this year | ट्रैवल: इस साल साउथ अफ्रीका में 1 लाख भारतीय पर्यटकों के आने की उम्मीद

ट्रैवल: इस साल साउथ अफ्रीका में 1 लाख भारतीय पर्यटकों के आने की उम्मीद

दक्षिण अफ्रीका दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश और सबसे आबादी वाला महाद्वीप है। अफ्रीका अपने पर्यटन क्षेत्र के लिए जाना जाता है। यहां हर साल भारत से कई पर्यटक घूमने के लिए आते हैं। दक्षिण अफ्रीका के पर्यटन विभाग से उम्मीद जताई जा रही है कि इस इस साल देश में लगभग 1 लाख भारतीय पर्यटकों की संख्या में इजाफा होगा। भारी संख्या में भारतीय पर्यटकों की आने की उम्मीद में अफ्रीका जानें वाली फ्लाइटों में सीटों की संख्या बढ़ाने की प्रयास किया जा रहा है। 

इस दौरान साउथ अफ्रीका के टूरिज्म की क्षेत्रीय महाप्रबंधक हेनली स्लैबर ने कहा कि भारत हमारे लिए बाजार है लेकिन साल 2017 में दक्षिण अफ्रीका में आने वाले भारतीय पर्यटकों की बात करें यह साल उम्मीदों के अनरूप नहीं रहा। हम टारगेट को हासिल नहीं कर पाए। उन्होंने कहा कि इस साल हमें पूरी उम्मीद है हालात बदल चुके हैं और साल 2018 में एक लाख से अधिक पर्यटक दक्षिण अफ्रीका में आएंगे।

नोटबंदी और जीएसटी ने डाली थी बाधा

साल 2017 में  भारत सरकार द्वारा उठाए गए दो बड़े कदम नोटबंदी और जीएसटी को दक्षिण अफ्रीका में भारतीय पर्यटकों का अधिक संख्या में न जाना स्लैबर कारण मानते हैं। बिजनेस स्टैंडर्ड की एक रिपोर्ट के मुताबिक नवंबर 2017 तक यह संख्या 89,872 रही जो समूचे कैलेंडर वर्ष में 96000 के आस-पास रहने की उम्मीद है। इसके साथ ही भारत से दक्षिण अफ्रीका जाने वाली उड़ानों में सीटों की संख्या बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है ताकि पर्यटकों को आसानी रहे। इस समय अनेक अंतरराष्ट्रीय विमानन कंपनियां मुंबई व दिल्ली को दक्षिण अफ्रीका के शहरों से जोड़ती हैं। दक्षिण अफ्रीकी पर्यटन के लिए भारत 8वां सबसे बड़ा बाजार है।  दिल्ली, मुंबई, गुजरात व बेंगलुरू से अधिक संख्या में दक्षिण अफ्रीका में पर्यटक आते हैं।

Web Title: Travel news South Africa expected one lakh Indian tourists to visit this year

मुसाफ़िर से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे