लाइव न्यूज़ :

रणवीर सिंह के नाम की ट्रेन से कीजिये स्विट्ज़रलैंड का सफर, पार्टनर के साथ बिताएं रोमांटिक पल

By मेघना वर्मा | Updated: May 8, 2018 10:38 IST

स्विट्ज़रलैंड वैसे तो अपने आप में ही रोमांटिक है। यहां की हर जगह यहां का हर साइड सीन आपको आपके पार्टनर के और पास ले आएगा। लेकिन कुछ ऐसी जगह भी हैं जहां आप प्रकृति के और करीब हो जाएंगे।

Open in App

पद्मावत का खिलजी हो या रामलीला का राम, अपनी दमदार एक्टिंग का लोहा मनवाने वाले एक्टर रणवीर सिंह की लगभग पूरी दुनिया दीवानी है। इसी दीवानगी का सबूत है स्विट्ज़रलैंड की एक ट्रेन जिसका नाम रणवीर सिंह के नाम पर ही रखा गया है। जी हां, रणवीर सिंह की एक्टिंग से प्रभावित होकर यहां की सरकार ने रणवीर को स्‍व‍िट्जरलैंड टूर‍िज्‍म ड‍िपार्टमेंट का ब्रांड एंबेसडर बना दिया है। और उनके नाम से एक टूरिस्ट ट्रेन चलायी है जिसका नाम 'रणवीर ऑन टूर' है। रणवीर पहले ऐसे एक्टर बन गए हैं जिनके नाम से विदेश में ट्रेन की शुरुआत की गई है।  

3 मई से शुरू हुई है ये ट्रेन

जहां रणवीर और दीपिका की शादी की खबरें तेजी से आ रही हैं। वहीं, अब स्‍व‍िट्जरलैंड में रणवीर स‍िंह के नाम की ट्रेन से अब लोग सफर कर सकते हैं। स्‍व‍िट्जरलैंड में 3 मई को इस ट्रेन की शुरुआत खुद रणवीर स‍िंह ने की। रणवीर ने इंस्‍टा अकाउंट अपने खास पल की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- राइड विथ मी! 

रणवीर और दीपिका को यहां शादी करने का मिल चुका है प्रस्ताव

इस ट्रेन की शुरुआत करने से पहले स्‍व‍िट्जरलैंड के टूर‍िज्‍म व‍िभाग की ओर से रणवीर और दीप‍िका को उनके देश में शादी करने का ऑफर म‍िला था, जिसका का खर्चा वही उठाने वाले थे। रणवीर स‍िंह पहले ऐसे अभिनेता हैं, ज‍िनके ल‍िए क‍िसी देश ने यह कदम उठाया है।

दिल्ली के ये 5 वाटर पार्क आपको देंगे गर्मी से राहत

कपल्स कर सकते हैं अपना हनीमून प्लान

डीडीएलजे फिल्म में रोमांस किंग शाहरुख़ और काजोल का रोमांस किसे पसंद नहीं। ट्रेन छूटने का वो पल हो या सिमरन के पीछे मुड़ के देखने का वो अंदाज हर सीन में आपको रोमांस के साथ एक और चीज जो आकर्षित करेगी वो है फिल्म का बैकग्राउंड। स्विट्ज़रलैंड की खूबसूरत वादियों में शूट हुए इस फिल्म को देखकर अक्सर कपल्स को यहां जाने का मन करता है। आपने भी अपना हनीमून प्लान करने की सोच रहे हैं या अपने परिवार और बी-लव के साथ घूमने का प्लान कर रहे हैं तो आप स्विट्ज़रलैंड का ट्रिप प्लान कर सकते हैं। जहां आप रणवीर ऑन टूर ट्रेन से लगभग पूरा शहर घूम सकते हैं। 

इन जगहों पर मिलेगा रोमांटिक अनुभव

स्विट्ज़रलैंड वैसे तो अपने आप में ही रोमांटिक है। यहां की हर जगह यहां का हर साइड सीन आपको आपके पार्टनर के और पास ले आएगा। लेकिन कुछ ऐसी जगह भी हैं जहां आप प्रकृति के और करीब हो जाएंगे। आप यहां 'रणवीर ऑन टूर' ट्रेन से भी जा सकते हैं।   

1. इंटरलेकन ओस्ट

इंटरलेकन ओस्ट को बॉलीवुल की पसंदीदा जगह कहा जाता है। यहां पर ढाई अक्षर प्रेम के, जुदाई, हीरो जैसी फिल्में फिल्माईं गईं हैं। प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर इस शहर में आप स्विट्जरलैंड के इतिहास और वर्तमान दोनों से मुलाकात कर सकते हैं।

2. जंगफ्रोज

समुद्र तल से 3454 मीटर ऊंचाई पर बना यह यूरोप की सबसे ऊंची पर्वत श्रंखला है। इसी के साथ-साथ यहां यूरोप का सबसे ऊंचा रेलवे स्टेशन भी है। इंटरलेकन स्टेशन से यहां के लिए ट्रेन मिलती है। इस ट्रेन से अपना सफर शुरू कर खूबसूरत स्विट्जरलैंड को अपनी आंखों में कैद करते हुए आप जंगफ्रोज पहुंच जाएंगें। गर्मी के मौसम में यहां आईस स्कींग का लुफ्त उठाया जा सकता है। यहां की बर्फ पर पड़ती सूरज की तिरछी किरणों की आभा देखने का आनंद ही कुछ और है।

बच्चों के साथ कर रहे हैं ट्रेवल तो अपने साथ जरूर रखें खाने की ये 5 चीजें

3. शिल्थॉर्न ग्लेशियर

जंगफ्रोज के अलावा शिल्थॉर्न ग्लेशियर का रास्ता भी इंटरलेकन ओस्ट से होकर जाता है। इसे विश्व के सबसे खूबृसूरत बर्फ के पहाड़ों में शुमार किया जाता है। यहां पाइन ग्लोरिया नामक राइड से आप पूरे ग्लेशियर का पैरोनामिक व्यू ले सकते हैं। यहां भव्य रेस्टोरेंट की श्रृंखला है। इन पड़ावों पर रुककर आप शिल्थॉर्न की खूबसूरती अपनी आंखों में कैद कर सकते हैं।

4. टिटलिस पर्वत श्रृंखला

वादियों के इस देश का अगला पड़ाव है टिटलिस पर्वत श्रृंखला। यहां आप केबल कार के जिरए पूरे टिटलिस ग्लेशियर का खूबसूरती को निहार सकते हैं। केबल कार के सफर में आप स्विट्जरलैंड से ही जर्मनी के ब्लैक फारेस्ट के नजारे भी देख सकते हैं। इसी के साथ यहां के ग्लैशियर पार्क में घूमता मत भूलिएगा। इस पार्क में आइस से जुड़ी कई फन पैक्ड राइड्स हैं। जिनका रोमांच अलग मजा देता है। यह पार्क मई से अक्टूबर के मध्य खुला होता है।

5. रिगी कुलम

यह ग्लेशियर नीली स्याही जैसी झीलों के लिए प्रसिद्द है। यहां तक आप ल्यूजरैन शहर से बाय बोट, बाय कार, बाय केबल कार जैसा आप चाहे पहुंच सकते हैं। पहुंचने के बाद स्टीम ट्रेन में सफर करना न भूले। बैली यूरोप सैलून रेल कार नामक यह ट्रेन आपको पचास के दशक के राजसी वैभव का अहसास कराएगी। यहां का एंटीक महोगनी फर्नीचर, ब्रांज वर्क, रेड कारपेट और बैकग्राउंड म्यूजिक आपको दूसरी दुनिया में ले जाएंगे।

टॅग्स :रणवीर सिंहट्रिप आइडियाजबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

ज़रा हटकेआखिर क्यों मार्च महीना खत्म ही नहीं हो रहा?, फिर से सोचिए 2026 में अभी क्या-क्या हुआ?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

मुसाफ़िर अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच