स्नोर्कलिंग के लिए मशहूर है मालदीव, परिणीति चोपड़ा भी यहां बिता रही हैं छुट्टियां, तस्वीरें की शेयर

By मेघना वर्मा | Published: August 28, 2018 10:25 AM2018-08-28T10:25:34+5:302018-08-28T10:25:34+5:30

शायद यह कुछ ही लोगों को पता है कि मालदीव के समुद्रों में व्हेल और डॉल्फिन की कई किस्में पाई जाती हैं।

parineeti chopra gose in maldives for holidays and 5 things to do in maldives | स्नोर्कलिंग के लिए मशहूर है मालदीव, परिणीति चोपड़ा भी यहां बिता रही हैं छुट्टियां, तस्वीरें की शेयर

स्नोर्कलिंग के लिए मशहूर है मालदीव, परिणीति चोपड़ा भी यहां बिता रही हैं छुट्टियां, तस्वीरें की शेयर

बॉलीवुड की खूबसूरत और चुलबुली एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों मालदीव के समुद्री बीचो पर छुट्टियां बिता रही हैं। अपने इंस्टाग्राम फैंस के लिए परिणीति चोपड़ा ने अपनी हॉट फोटो शेयर की है और अपने मालदीव के रोमांचक सफर को बताया है। चारों ओर गहरा नीला समुद्र का पानी और महीन सी रेत पर सन बाथ लेना हो या समुद्र पर बोटिंग करना हो ये सारी चीजें आप भी अपनी विश लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।

मालदीव तैराकी, मछली पकड़ने, स्कूबा डाइविंग, वॉटर स्कीइंग के साथ कई तरह के प्राकृतिक एडवेंजर के लिए फेमस है। खास बात ये हैं कि मालदीव जितनी ही खूबसूरत है उतनी सुरक्षित भी मानी जाती है। आप यहां दोस्तो के साथ, पार्टनर के साथ या सोलो भी ट्रैवेल कर सकते हैं। आज हम आपको मालदीव की ऐसी ही जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां जाकर आप अपने सफर को और यादगार बना सकते हैं। 

1. स्कूबा डाइविंग के लिए है सबसे बेहतरीन

36 मूंगा प्रवालद्वीप और 1192 छोटे-छोटे आईलैंड से मिलकर बना मालदीव रंग-बिरंगे रंगों और समुद्री जीवों से घिर हुआ है। इस जगह को स्कूबा डाइविंग के लिए सबसे बेहतरीन जगह भी मानी जाती है। मालदीव के हर रिसॉर्ट के पास आफको स्कूबा डाइविंग का इंतजाम दिखेगा। अगर आप भी पानी के अंदर के जीवन को देखने और उसे जीना चाहते हैं तो आप यहां स्कूबा डाइविंग कर सकते हैं। सीखने वालों के लिए इस जगह डाइविंग स्कूल और कोर्स भी है। जो आपको ट्रेनिंग के बाद ही डाइविंग करवाते हैं। 

2. फोटोग्राफी के शौकीन लोगों के लिए है जन्नत

जिन लोगों को फोटोग्राफी में इंटरेस्ट है वो लोग मालदीव में अंडर वॉटर फोटोग्राफी का लुत्फ उठा सकते हैं। कोरल रीफ और मछलियों की इतनी किस्में शायद ही आपको कहीं और देखने को मिले। इस जगह के रंग और समुद्र के अदंर की हलचल को देखकर आप इसे कैमरे में कैद करने से रोक नहीं पाएंगे। अगर आप साथ कैमरा नहीं भी ले जाते हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है यहां कैमरे भी किराये पर मिलते हैं। 

3. पनडुब्बी की सवारी

कभी फिल्मों में आपने भी समुद्र के नीचे पनडुब्बी को चलते देखा होगा तो आपको मन भी उसपर बैठने को किया होगा। मालदीव में छुट्टियां बिताने जा रहे हैं तो आप यहां पनडुब्बी की सवारी कर सकते हैं। इसके अंदर से समुद्र की एक अलग ही दुनिया देखने को मिलेगी जो आपको किसी अलग ही तरह का अनुभव करवाएगी। 

4. व्हेल और डॉल्फिन की कई किस्में

शायद यह कुछ ही लोगों को पता है कि मालदीव में व्हेल और डॉल्फिन की कई किस्में पाई जाती हैं। व्डेल और डॉल्फिन का खूबसूरत नजारा लेने के लिए मालदीव को दुनिया के 5वें स्थान पर गिना जाता है। इस मछलियों में ब्लू व्हेल से लेकर बेहद छोटी लेकिन कलाबाज स्पिनर डॉल्फिन तक शामिल हैं। 

5. स्नोर्कलिंग का लीजिए मजा

(फोटो- NOAM KORTLER)

मालदीव में आप स्नोर्कलिंग का मजा भी ले सकते हैं। इसमें डाइविंग मास्क और तैरने वाले पंजे लगाकर पानी के अंदर तैरना होता है। इसमें भी आप पानी के अंदर की जिंदगी से रूबरू हो सकते हैं। खास तौर पर उन लोगों के लिए जिन्हें गहरे उतरने की इच्छा नहीं होती वो इसे कर सकते हैं। इसके उपकरण भी ज्यादातर रिसॉर्ट में उपलब्ध होते हैं। यह अनुभव इसलिए भी बेहद शानदार है क्योंकि यहां के साफ पानी में आप पचास मीटर दूर तक अच्छे से देख सकते हैं।  

Web Title: parineeti chopra gose in maldives for holidays and 5 things to do in maldives

मुसाफ़िर से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे